Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

Odisha: भगदड़ के अगले दिन पुरी के गुंडिचा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन जारी

ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास रविवार को हुई भगदड़ के अगले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने और भगवान जगन्नाथ, उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

मंदिर में हुई इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए हैं और भक्तों को गर्भगृह में ले जाने के लिए अलग-अलग कतारें लगाई हैं। रविवार को हुई भगदड़ में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, करीब 50 लोग घायल हो गए थे।

भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ मंदिर से निकलकर अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं और वापस लौटने से पहले वहां एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बिताते है। नौ दिन तक चलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पांच जुलाई को खत्म होगी।