Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

आसनसोल: सरना धर्म कोड लागू करने की मांग, भारत बंद का ऐलान, रेलवे लाइन जाम की

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक आदिवासी समूह ने शनिवार को रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। आदिवासी सेंगल अभियान (एएसए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कालीपहाड़ी रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए और उन्होंने सरना धर्म कोड लागू करने की मांग करते हुए 'भारत बंद' का आह्वान किया।

प्रदर्शनकारियों ने सरना धर्म कोड लागू करने की मांग करते हुए कहा कि उनके समुदाय में शादी और पूजा जैसी तमाम चीजे प्राकृतिक तरीके से की जाती हैं और ये किसी दूसरे धर्म से मेल नहीं खाता है।

आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटाया।