Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली के सदर बाजार में चुनाव प्रचार से जुड़ी चीजों की बढ़ी मांग

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए राजनैतिक दलों की तरफ से देशभर में लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान शुरू होने के साथ ही चुनाव प्रचार से जुड़ी चीजों की मांग भी बढ़ गई है। दिल्ली के सदर बाजार में दुकानें चुनाव प्रचार की चीजों जैसे झंडे, टोपी, बैज और बैनर से भरी हुई हैं और इन्हें राजनैतिक दलों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। सदर बाजार के व्यापारियों के मुताबिक ज्यादातर ऑर्डर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से मिल रहे हैं, जहां लोकसभा की सीटें ज्यादा हैं। इस बार कारोबारी सस्ते और ईको-फ्रैंडली बैनर, बैग और झंडों में ज्यादा इन्वेस्ट कर रहे हैं।

बहुत से उम्मीदवार भले ही चुनाव प्रचार के पारंपरिक तरीकों को पसंद करते हैं, लेकिन व्यापारियों को लगता है कि राजनैतिक दलों की तरफ से प्रचार में डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करने से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। चुनाव प्रचार से जुड़ी चीजों की बढ़ती मांग इससे जुड़े कारोबारियों के लिए बिजनेस का अच्छा मौका है। साथ ही इससे दिहाड़ी मजदूरों और महिलाओं को भी रोजगार के मौके मिलते हैं। 2024 के आम चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। नतीजे चार जून को घोषित होंगे।