Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हरियाणा: दिल्ली और पंजाब ने AAP को चुना, अब हरियाणा की बारी, कुरुक्षेत्र में बोले सीएम मान

Haryana: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि दिल्ली और पंजाब ने आम आदमी पार्टी को चुना है। हरियाणा ने भी पार्टी को चुना तो वहां भी विकास में तेजी आएगी। सीएम मान ने कहा कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से कहें कि आप इस बार इस सरकार को बदलें। दिल्ली और पंजाब में सरकार बदल गई। सिर्फ बीच में हरियाणा बचा है। एएपी दिल्ली और पंजाब के साथ हरियाणा में भी सत्ता में आएगी तो आप विकास के नए नए काम देखेंगे।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एएपी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने ये कहा। एएपी दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत विपक्षी गुट इंडिया के तहत आम चुनाव लड़ेगी। 
हालांकि पंजाब में दोनों एएपी और कांग्रेस ने अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एएपी दिल्ली की सात में से चार सीट पर और कांग्रेस तीन पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के समझौते में पार्टी के जिम्मे  गुजरात में भरूच और जामनगर और हरियाणा में कुरूक्षेत्र भी मिले हैं। एएपी ने असम में गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सोनितपुर लोकसभा सीट से भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।