Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

दिल्ली पुलिस ने अमित शाह के वाइरल वीडियो छेड़छाड़ मामले में केस किया दर्ज

 दिल्ली पुलिस के अधिकारियों नेकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। स्पेशल सेल ने आईपीसी की कई धाराओं और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की है। स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि मामले में कई गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आईफोरसी) के डीसी, सिंकू शरण सिंह की शिकायत के मुताबिक, कुछ एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिसका मकसद समुदायों के बीच विवाद पैदा करना है। इससे शांति और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, जिन लिंक से वीडियो साझा किए गए थे, उन्हें भी आगे की कार्रवाई के लिए संलग्न किया गया है। एफआईआर की एक कॉपी दिल्ली साइबर पुलिस की आईएफएसओ यूनिट को भी भेजी गई है।