Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष पद कांटों का ताज

कांग्रेस देश में अपनी खोई हुई साख को दोबारा से हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है. लोकसभा चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी है. पार्टी के सभी प्रमुख नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. लवली ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है. अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई है.