Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हरा दिया। गुजरात को आखिरी गेंद में जीतने के लिए पांच तो सुपर ओवर के लिए चार रन की जरूरत थी, लेकिन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे राशिद खान ये करिश्मा नहीं कर पाए। दिल्ली के 225 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम साई सुदर्शन के 65 रन और डेविड मिलर के 55 रन के बावजूद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी।

हालांकि आखिर में राशिद खान ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने 11 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रनों की तेज पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। आखिरी ओवर में जीटी को 19 रन की जरूरत थी। मुकेश कुमार के आखिरी ओवर में राशिद ने दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन जीत के लिए जरूरी 19 रन नहीं बना पाए। इससे पहले डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 बॉल पर 88 रन की शानदार पारी खेलकर जीटी को जीत के लिए 225 रन का विशाल टारगेट दिया। डीसी के लिए  कुलदीप यादव सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 रन देकर दो विकेट लिए।