Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

NCP विधायकों की अयोग्यता मामले में कुछ ही देर में फैसला

महाराष्ट्र एनसीपी विधायकों की अपात्रता में कुछ ही देर में फैसला आने वाला है. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर फैसला पढ़ रहे हैं. शरद पवार गुट की ओर से अजित पवार समेत सभी 9 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी. इस पर फैसला लेने के लिए आज अंतिम तारीख है.

सुप्रीम कोर्ट की ओर से एनसीपी विधायकों की अपात्रता पर फैसला लेने की अंतिम तारीख 15 फरवरी तय की गई थी, जिसकी मियाद आज तक खत्म हो गई. इसे ही ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर फैसला सुना रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधायकों की पात्रता पर फंसे बवाल के चलते ही अजित पवार ने राज्यसभा के लिए प्रफुल्ल पटेल को उम्मीदवार बनाया है.