Breaking News

'US-इजरायल ने हमारी परमाणु साइट पर हमला किया', ईरानी राजदूत का IAEA को जबाव     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब की जमानत याचिका पर 4 बजे सुनवाई     |   'लेबनान में जमीनी हमले की कोई तुरंत योजना नहीं', बोले इजरायली मिलिट्री प्रवक्ता     |   'भारत विश्व में शांति-स्थिरता का पक्षधर', ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी     |   'पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक', भारत-कनाडा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी     |  

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 22

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। काकीनाडा जिले के चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (डीएम एंड एचओ) जे. नरसिम्हा नायक ने बताया, "रविवार रात नौ बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।" उन्होंने कहा कि फिलहाल चार से पांच मामले गंभीर हैं, जिनमें से कुछ 90 फीसदी तक झुलस गए हैं।