Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राजकीय सम्मान के साथ होगा डीएमडीके नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार, सीएम स्टालिन ने की घोषणा

डीएमडीके नेता का पार्थिव शरीर उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। स्टालिन ने डीएमडीके के संस्थापक-नेता विजयकांत के अंतिम संस्कार के लिए राजकीय सम्मान की घोषणा की।

अपने शोक संदेश में स्टालिन ने विजयकांत के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें उपलब्धि हासिल करने वाला व्यक्ति बताया।