Breaking News

BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |   केरल हाई कोर्ट ने मंदिरों में गैर-हिंदुओं के बैन नियम पर सरकार से रिव्यू करने को कहा     |   महाराष्ट्र: शरद पवार से मिलने पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक पहुंचे विधायक रोहित पवार     |  

आइजोल में रेमल तूफान का असर, पाइपलाइन टूटने से पानी के लिए परेशान दिखे लोग

मिजोरम में रेमल तूफान की वजह से पंप स्टेशन में पानी भरने से आइजोल में पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग वॉटर पंप स्टेशन बाढ़ के पानी में डूब गया है। इस वजह से पूरे शहर में पीने के पानी की सप्लाई ठप हो गई है।

पानी की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का समना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी ने पंप स्टेशन को काफी नुकसान पहुंचाया है।  हालांकि कितना नुकसान हुआ है इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। लेकिन हालात बहुत भयावह है। 

बाढ़ से इमारतें ढह गई हैं और पानी की टंकी में गंदगी और मलबा घुसने से रिहैबिलिटेशन प्रोसेस और भी मुश्किल हो गया है। आइजोल वॉटर ट्रांसमिशन (मैकेनिकल डिवीजन) के एसडीओ इंजीनियर लालहुइतलुआंगा ने पीटीआई वीडियो को बताया कि पंप डैमेज हो गए हैं और ये बता पाना मुश्किल है कि वे कब तक ठीक हो पाएगा।