Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दोबारा होगी वोटों की गिनती

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मामलों में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय पीठ मामले की सुनवाई कर रही है. रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह कोर्ट के समक्ष पेश हुए हैं. दलीलें दी जा रही हैं. सीजेआई दोनों साथी जजों जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जेबी पारदीवाला के साथ खुद बैलेट देख रहे हैं. सीजेआई ने कहा कि आठ वोट वैध माने जाएंगे.

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि वोटों की दोबारा गिनती की जाएगी और इन 8 वोटों को वैध माना जाएगा और उसी के आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे. चीफ जस्टिस ने कहा कि हम उन मतपत्रों को देखना चाहेंगे जिन्हें अमान्य कर दिया गया था. शीर्ष अदालत ने मतपत्रों की जांच की और कहा कि आप उम्मीदवार के पक्ष में डाले गए आठ वोटों पर अतिरिक्त निशान थे.