Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, ओडिशा में बीजेपी दो विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर आगे है, जबकि बीजेडी एक विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि बीजेपी उम्मीदवार जयंत कुमार सारंगी पुरी विधानसभा सीट में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेडी के सुनील मोहंती से आगे चल रहे हैं।

झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर बीजेडी उम्मीदवार देपाली दास अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार टंकधर त्रिपाठी से आगे चल रही हैं।