Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

असम की 14 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी

असम के 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं। 14 लोकसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। यहां तीन चरण में चुनाव हुए। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान हुए। राज्य में भाजपा की सरकार है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई हुई है। भाजपा ने डिब्रुगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल को उतारा था। वहीं, जोरहट सीट से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई मैदान में थे।

2019 के आम चुनाव में भाजपा को असम के 14 में से 9 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थी। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक सीट मिली थी। एक निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे।