Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

कांग्रेस अमेठी, रायबरेली सीटों के उम्मीदवारों पर करेगी चर्चा

कांग्रेस आलाकमान उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सहित बाकी लोकसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नामों की चर्चा कर और उन्हें फाइनल करेगा। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) लोकसभा चुनाव के लिए बाकी सीटों पर चर्चा करने के लिए शनिवार शाम को बैठक करेगी।

बैठक में अमेठी और रायबरेली की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों ने नाम पर चर्चा होने की उम्मीद है। ये सीटें पहले राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास थीं। कांग्रेस अब तक 317 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।