Breaking News

गुजरात सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज, वर्क फ्रॉम होम पर हो सकता है बड़ा फैसला     |   21 जून को होगा NEET परीक्षा का आयोजन     |   CM योगी: महराजगंज में ₹208 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण     |   पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम में भी बढ़ोतरी     |   पाकिस्तान में सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 15 जवानों की मौत     |  

सपा से गठबंधन टूटने की अटकलों पर बोली कांग्रेस

सपा से गठबंधन टूटने की अटकलों पर कांग्रेस का बयान सामने आया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा से गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है और यह लगभग फाइनल स्टेज में है और हम जल्दी ही इसका ऐलान करेंगे. बता दें कि अखिलेश के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने के बाद सपा से गठबंधन टूटने की अटकलें लगाई जा रही थी.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत रुकी है. सपा कांग्रेस के जवाब के इंतजार में है. उसके बाद बातचीत शुरू हो सकती है. रामपुर और मुरादाबाद सीट की कांग्रेस की नई मांग ने सपा को किया नाराज किया था. सपा ने 17 सीटें कांग्रेस को दे दी थीं. हालांकि कांग्रेस के मुताबिक उसके दावे वाली सीटों को सपा ने नहीं दिया बल्कि हारने वाली सीटें दीं.