Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कंगना के निशाने पर कांग्रेस

कंगना रणौत को भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अभिनेत्री अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टिकट मिलते ही कंगना ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया है। कंगना ने कहा है कि कांग्रेस मेरे लिए हमेशा से एक भयावह पार्टी रही है। 

कंगना रणौत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस हमेशा से मेरे लिए एक भयावह पार्टी रही है। पार्टी में भाई-भतीजावाद मेरे लिए बेहद problematic रहा है क्योंकि मैं अपनी इंडस्ट्री में उसी का शिकार थी। मैंने खुले तौर पर इसकी निंदा की थी, मैंने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।