Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल बीजेपी में शामिल

Jaipur: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए राजस्थान कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। सीताराम अग्रवाल पिछले विधानसभा चुनाव में जयपुर की विद्याधर नगर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन बीजेपी की दीया कुमारी से हार गए थे।

सीताराम अग्रवाल अपने कई समर्थकों के साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, नारायण पंचारिया और ओंकार सिंह लाखावत समेत कई नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने दिया कुमारी की तारीफ की और कहा कि वह बीजेपी में पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र आज कांग्रेस मुक्त हो गया है और जल्द ही राजस्थान भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीटें जीतेगी।