Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा में करेंगे प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ये राज्य में उनका पहला चुनावी पड़ाव होगा, जहां 25 मई को चुनाव होने हैं। 

हरियाणा से लोकसभा में 10 सांसद आते हैं। गांधी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट के चरखी दादरी में रैली करेंगे। वो सोनीपत में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को पंचकूला में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा विधायक राव दान सिंह को बीजेपी के धर्मबीर सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। सोनीपत से कांग्रेस ने बीजेपी के मोहन लाल बडोली के खिलाफ सतपाल ब्रह्मचारी को मैदान में उतारा है।