Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने परिवार के साथ जोधपुर में डाला वोट

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान राजस्थान के जोधपुर में वर्धमान जैन स्कूल में वोट डाला। वोट डालने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार जनता का मूड कांग्रेस को जीत दिलाने का है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस राजस्थान में दोहरे अंकों में सीटें जीतेगी।

जालौर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे वैभव गहलोत ने आरोप लगाया कि 20 साल से जालौर के बीजेपी उम्मीदवार केंद्र सरकार से अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम नहीं कर सके इसलिए लोगों की भावनाएं बीजेपी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जनता का मानना है कि उन्हें कांग्रेस को मौका देना 
है। 

राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, कोटा-बूंदी, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद, कोटा और झालावाड़-बारां में सुबह सात बजे से लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वहीं बागीडोरा विधानसभा सीट पर उप-चुनाव हो रहा है। वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी।

जोधपुर से कांग्रेस ने बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है।