Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

अखिलेश यादव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी के खिलाफ पार्टी ने एक्शन लिया है. उन्हें मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. बाबा सिद्दीकी इसी महीने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए. जिशान की जगह अखिलेश यादव को मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है.

जिशान सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से विधायक हैं. उन्होंने पिता के पाला बदलने से पहले अजित पवार और अन्य नेताओं से मुलाकात की थी. बाबा सिद्दीकी का उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे सहित शीर्ष एनसीपी नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया था.