Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कांग्रेस ने की पापुम पारे जिले में दोबारा मतदान की मांग

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कर पापुम पारे जिले में दोबारा मतदान कराने की मांग की है। कांग्रेस की शिकायत है कि जिले के एक मतदान केंद्र पर मृतकों के नाम पर वोट डाले गए थे। सागली से कांग्रेस सांसद नबाम तुकी ने कहा कि उन्हें वोटिंग के दिन गड़बड़ी की जानकारी मिली कि मृतकों के नाम पर वोट डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग लाइन में खड़े थे उन्हें वोट देने की इजाजत नहीं दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी जिकेन बोम्जेन ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी से बात की है और उनके निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे।