Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चुनावी मोड में आई कांग्रेस, सभी 90 विधानसभा हलकों में करेगी रैली

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में होने वाली रैलियों को लेकर बनाई गई 11 सदस्यीय कमेटी की आज बैठक हुई। चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि अब से कांग्रेस चुनावी मोड में काम करेगी। 

प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में रैलियां की जाएंगी, जिसकी शुरुआत हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर से होगी। 1 नवंबर को रादौर और 5 को इसराना में रैली होगी। हलका स्तर पर होने वाले कार्यक्रम को ‘जन आक्रोश रैली’ का नाम दिया गया है और पूरे प्रदेश में शुरू होने वाली इस मुहिम को ‘कांग्रेस लाओ, देश बचाओ’ का नाम दिया गया है।

आज हुई बैठक में कमेटी के सभी 11 सदस्य पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, आनंद सिंह दांगी, जयवीर वाल्मीकि, केवी सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश और बजरंग दास गर्ग मौजूद रहे।