लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए तमाम उम्मीदवार अलग-अलग रणनीतियां अपना रहे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव घर-घर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वो लोगों से वोट के साथ नोट भी मांग रहे हैं। दिनेश यादव लोगों से अपने चुनाव अभियान के लिए आर्थिक मदद देने की अपील कर रहे हैं। कई वोटर दिनेश यादव को समर्थन दे रहे हैं और उनके चुनाव प्रचार में योगदान कर रहे हैं। जबलपुर लोकसभा सीट में सिर्फ जबलपुर जिला आता है। ये मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीट में एक है। बीजेपी के उम्मीदवार आशीष दुबे हैं। वे लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे। जबलपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।
जबलपुर में कांग्रेस उम्मदवार की वोट के साथ नोट देने की अपील
You may also like
164 साल पहले आज ही के दिन हुआ था आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन, रंगून में ली थी अंतिम सांस.
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं.
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 44 से अधिक मामलों का है आपराधिक रिकॉर्ड.
हरक सिंह रावत पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली जेनी ने की दोबारा DNA टेस्ट की मांग.