Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

उधमपुर कठुआ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लाल सिंह ने प्रचार के दौरान खेला क्रिकेट

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-कठुआ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने तीन बार के पूर्व विधायक जीएम सरूरी को मैदान में उतारा है। उधर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जो निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी जीत की उम्मीद कर रहे हैं। उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा।