Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बनासकांठा से कांग्रेस उम्मीदवार गनीबेन ठाकोर ने की रैली

गुजरात के बनासकांठा से कांग्रेस उम्मीदवार गनीबेन ठाकोर ने रैली की। गनीबेन ठाकोर ने आनंद प्रकाश बावजी का आशीर्वाद भी लिया और महादेव के दर्शन किए। उनकी रैली पालनपुर के चडोतर स्थित सभा स्थल पर पहुंची।

बनासकांठा के मतदाताओं को गनीबेन ठाकोर के समर्थन में वोट करने के लिए कांग्रेस की ओर से पालनपुर के चडोतर में बैठक का आयोजन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई नेता, कार्यकर्ता रैली मे शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, बनासकांठा कांग्रेस प्रभारी बलदेवजी ठाकोर भी मौजूद थे।