Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

बागियों के खिलाफ कांग्रेस का एक्शन जारी, 10 और नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बागियों के खिलाफ एक्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच कांग्रेस ने एक बार फिर हरियाणा में बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। कांग्रेस ने अब हरियाणा के 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इन सभी 10 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इनमें से ज्यादातर नेता बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई नेताओं के बागी हो जाने के बाद अब कांग्रेस को इन पर एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा है।