Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

मजदूरों, महिलाओं की संपत्ति छीनना चाहती है कांग्रेस: चिराग पासवान

Biahr: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासन में संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र किसी खतरे में नहीं आया है। चिराग पासवान ने कांग्रेस पर मजदूरों और महिलाओं की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 

चिराग पासवान ने कहा, "कितनी बार लोगों को इसी बात का डर दिखाया जाएगा। आज पिछले 10 सालों से मेरे प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री है। इन 10 सालो में बताइए कौन से संविधान पर खतरा आ गया? कौन से आरक्षण पर खतरा आ गया? और कौन से लोकतंत्र पर खतरा आ गया? ये लोग अपने जवाब क्यों नहीं देते हैं। कांग्रेस की गोद में जो लोग बैठे हैं क्या ये वो कांग्रेस नहीं है जिसने आपातकाल लगाने का काम किया था।"

आगे उन्होंने कहा, "ये कांग्रेस गरीब लोगों की संपत्ति हड़पना चाहती है। क्या है इन्हेरिटेंस टैक्स बतायें कांग्रेस विरासत पर जो टैक्स लगाने की बात हो रही है क्या है ये विरासत का टैक्स? 55 प्रतिशत संपत्ति गरीब किसानों की ये लोग हडपना चाहते हैं, 55 प्रतिशत संपत्ति गरीब मजदूरों की ये लोग हडपना चाहते हैं। महिलाओं की संपत्ति जो गहना-ज़ेवर ये लोग इकट्ठे किए है उसको ये लोग हड़पना चाहते हैं इन्हेरिटेंस टैक्स के माध्यम से।"