Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

भारतीयों को चमड़ी के रंग से बांटना चाहती है कांग्रेस, सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी

Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान को लेकर तेलंगाना के वारंगल में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देशवासियों में चमड़ी के रंग को लेकर भेदभाव करती है, यही वजह है कि वे द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का विरोध कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा "आज मुझे पता चला कि अमेरिका में इस शहजादे के एक अंकल रहते हैं। ये शहजादे के अंकल सैम पित्रोदा फिलॉस्फर और गाइड है और जैसे क्रिकेट में आजकल थर्ड एम्पायर होता है ना कोई कन्फ्यूजन हो तो थर्ड एम्पायर को पूछते हैं और वैसे ही इस शहजादे के थर्ड प्लेयर को कन्फ्यूजन होते हैं तो सलाह लेते हैं। ये शहजादे के फिलॉस्फर एंड गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उसने कहा है कि जिनका चमड़ी का रंग काला होता है ये सब अफ्रीका के है। मतलब आप सबको मेरे देश के अनेक लोगों को  चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी। तब जाकर के मुझे समझ आया कि चमड़ी का रंग देखकर के उन्होंने मान लिया कि द्रौपदी मुर्मू भी अफ्रीकन है और इसलिए उनकी चमड़ी का रंग काला है तो उनको हराना चाहिए ये सोच आज पहली बार मुझे तो पता चला कि ये दिमाग कहां काम कर रहा है इनका। ये देश को कहां ले जाएंगे। अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो हम तो श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले है लोग है, जिसकी चमड़ी का रंग यहां हम सब जैसा रंग था।"

आगे उन्होंने कहा, आज मुझे पता चला कि शहजादे के एक फिलॉस्फर ने इतनी बड़ी गाली दी है जिसने मुझमें गुस्सा भर दिया है। कोई मुझे बताएं क्या देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी। क्या चमड़ी के रंग का खेल शहजादे को किसने इजाजत दी है। संविधान सिर पर लेकर नाचने वाले लोग, चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान कर रहे हैं। शहजादे आपको जवाब देना पड़ेगा। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान मेरा देश सहन नहीं करेगा और मोदी तो कतई नहीं करेगा।"