Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

Bihar Election: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सोनिया-खरगे समेत ये नाम शामिल

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शामिल हैं।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन के साथ-साथ वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने बिहार चुनाव के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, अलका लांबा, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिंद और राजेंद्र पाल गौतम के नाम भी पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।