Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय, राजनांदगांव रैली में बोले सीएम योगी

Chhatisgarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस उम्र में युवाओं के हाथों में टैब, किताबें होनी चाहिए उस उम्र में कांग्रेस उन्हें हथियार देकर भड़काती थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया।लेकिन पीएम मोदी की वजह से 500 साल बाद रामलला अयोध्या लौटे हैं। राजनांदगांव में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।