Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कांग्रेस ने पंजाब की इस सीट से यामिनी गोमर को बनाया उम्मीदवार, समर्थकों ने मनाया जश्न

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से यामिनी गोमर की उम्मीदवारी की घोषणा के एक दिन बाद, उनके समर्थक जश्न मनाने के लिए मंगलवार को उनके आवास पर एकजुट हुए। गोमर ने कहा, ''मैंने 10 साल पहले चुनाव लड़ा था, उसके बाद से उन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है. मैं चाहती हूं कि एक रेलवे स्टेशन बने ताकि शहर से कनेक्टिविटी बेहतर हो।

गोमर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में एएपी के टिकट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। 2016 में एएपी छोड़ने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गईं। गोमर का मुकाबला मौजूदा बीजेपी सांसद अनीता सोम प्रकाश, एएपी के राज कुमार चब्बेवाल और शिरोमणि अकाली दल के सोहन सिंह ठंडल से है।

सात चरण के लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में 1 जून को पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान होगा।