Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Kerala Election: कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सनी जोसेफ को मिला टिकट

Kerala Election: कांग्रेस ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें वरिष्ठ पार्टी नेता रमेश चेन्निथला को हरिपाद सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अपने राज्य इकाई प्रमुख सनी जोसेफ को पेरावुर सीट से और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशान को पारावुर से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस की सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन पुथुपल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व लोकसभा सांसद राम्या हरिदास चिरायिनकीझु-एससी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण के पुत्र, पूर्व लोकसभा सांसद के मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लिया गया। कांग्रेस पिछले एक दशक से दक्षिणी राज्य में सत्ता पर काबिज एलडीएफ गठबंधन से सत्ता वापस लेने की कोशिश कर रही है। केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।