Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पश्चिम बंगाल में शालीमार एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, नालपुर स्टेशन के पास हुआ हादसा

सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे सुबह करीब साढ़े पांच बजे पश्चिम बंगाल में हावड़ा के पास पटरी से उतर गए। कोलकाता से लगभग 40 किलोमीटर दूर नालपुर में वीकली एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

22850 सिकंदराबाद-शालीमार वीकली एक्सप्रेस खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी। उसी वक्त ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे ने कहा कि संतरागाछी और खड़गपुर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल रिलीफ ट्रेनें तुरंत भेजी गईं। यात्रियों को कोलकाता पहुंचाने के लिए 10 बसें भी भेजी गई हैं।