Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

Haryana: बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए खिड़की पर लटके लोग, शिक्षा अधिकारी हुए चौकन्ने

Nuh News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में छात्रों को नकल करने में मदद करने के लिए नूंह में क्लास रूम की खिड़की के पास दीवारों से सटे लोग दिखाई दे रहे हैं। नकल का ये वीडियो मंगलवार को सामने आया। नूंह के जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल ने कहा, "मैंने ये सुनिश्चित करने के लिए स्कूल अधिकारियों से बात की है कि परीक्षा के दौरान कोई बाहरी दखल न हो।"

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद उन्हें सामूहिक नकल के बारे में पता चला। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान कोई बाहरी दखल न हो ये सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।