Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

MP Election: मुरैना के दिमानी निर्वाचन क्षेत्र में झड़प, दो लोग घायल

मध्य प्रदेश के दिमनी निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को वोटिंग के दौरान हुई झड़प में दो लोग घायल हो गये। इस निर्वाचन क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि वोटरों को वोट देने से रोकने की कोशिशों को लेकर मिर्धान गांव के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। 

उन्होंने कहा कि कुछ चैनलों ने गलत खबरें चलाकर दावा किया कि गांव में गोलीबारी हुई और किसी को गोली लगी है। उनके मुताबिक गोली लगने की खबर गलत है और इलाके में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

डीएसपी का कहना है कि मारपीट में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें अजय शर्मा और रामप्रताप शर्मा नाम के दो शख्स घायल हो गए। एक और अधिकारी ने बताया कि झड़प में एक शख्स घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।