Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

छत्तीसगढ़: सामरी निर्वाचन क्षेत्र से चिंतामणि महाराज का पत्ता कटा, कांग्रेस ने खेला नए चेहरे पर दांव

कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने सामरी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक चिंतामणि महाराज का टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने उनकी जगह विजय पैकरा को टिकट देकर नए चेहरे पर दांव खेला है।

विजय पैकरा ने कहा, "हां टिकट मिला है, सेवा के लिए हमें टिकट मिला है। हम जनता के बीच जाएंगे। निवेदन करेंगे जनता से। जनता हमें आशीर्वाद देगी तो लोगों का अच्छा सेवा कर पाएंगे, ऐसा मैं उम्मीद करूंगा। मुद्दे बहुत सारे हैं, किसानों के लिए बहुत सारे काम करने हैं। हर गांव में सिंचाई की सुविधा करानी है। गांव, गरीब, किसानों के लिए हौद का काम करना है। ऑनलाइन में परेशानी है, एक-एक दिन, दो-दो दिन लग जाते हैं। हमें अगर आशीर्वाद मिलेगी तो हम जो सारी परेशानी है, उसको दुरुस्त करेंगे।" 

विजय पैकरा ने राजनीति की शुरुआत सरपंच से की और दो बार इलाके में सरपंच रहे और वर्तमान में जनपद सदस्य के साथ-साथ शंकरगढ़ ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।