Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. पटवारी ने कहा है कि सीएम यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं. वह पूर्व सीएम द्वारा नियुक्त कलेक्टरों और अधिकारियों को हटा रहे हैं. सीएम यादव की मंशा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की यह इंटरनल पॉलिटिक्स है.

पटवारी ने आगे कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव जीती है. सतना में पत्रकारों से बातचीत में पटवारी ने कहा मोहन यादव की मंशा पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि मोहन यादव मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं. पूर्व सीएम द्वारा नियुक्त कलेक्टरों और अधिकारियों को वर्तमान में हटाया जा रहा है. यह बीजेपी की आंतरिक राजनीति है.