Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शैक्षिक डिजिटल बस का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से शैक्षिक डिजिटल बस का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने डिजिटल बस की कार्यप्रणाली को जाना और छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में डिजिटल बस छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी।

राज्य शिक्षा केंद्र की सहयोगी संस्था एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल बस में 20 कम्प्यूटर के साथ इंटरनेट की सुविधा भी है। डिजिटल बस विद्यालयीन छात्रों को स्मार्ट शिक्षा कार्यक्रम के तहत विषय आधारित जानकारी उपलब्ध कराएगी। छात्रों को स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने डिजिटल बस राजधानी भोपाल के चयनित विद्यालयों में निरंतर भ्रमण करेगी। डिजिटल बस शुभारंभ अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एसआरएफ फाउंडेशन के पदाधिकारी और विद्यार्थी मजूद रहे।