Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। शर्मा ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कामना की। 

राज्यपाल बागड़े के जन्मदिन पर उनके निवास स्थान छत्रपति संभाजी नगर में प्रातः से ही उन्हें मिलकर जन्म दिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्हें केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, राजस्थान के मंत्रीगणों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों, सांसद, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधि गणों, गणमान्य लोगों और आमजन ने भी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए मंगलकामना की है।