Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़: बीजापुर में आईईडी विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ये घटना तारेम पुलिस थाना इलाके के तहत हुई जब सुरक्षाकर्मियों की यूनिट इलाके में चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ कैंप से विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकला था।

आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक से जुड़ा एक तार देखा।अधिकारी ने बताया कि जब वे तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।