Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

छत्तीसगढ़: कोंडागांव बलात्कार मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के केशकाल कस्बे में रेप के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वो अपने घर से सिलाई मशीन लेने के लिए करीबी रिश्तेदार के साथ केशकाल गई थी।

वापस आते समय उसने अपने एक पुरुष दोस्त से उसे साथ ले जाने को कहा। उसके पुरुष दोस्त चार और लोगों के साथ उसे दूर जंगल में ले गया, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर उसने शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पीड़िता के रिपोर्ट दर्ज कराते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी पांच आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल आरोपित न्यायिक रिमांड पर हैं।