Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

सचिव जी के लिए छत्तीसगढ़ के CM ने की ये बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत सचिवों को नियमित करने की घोषणा की है। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। प्रदेश के 11,664 पंचायत सचिवों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। सीएम ने पंचायत सचिवों की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही मांग मान ली है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत सचिवों को नियमित करने के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ की शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।