Breaking News

NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |   J&K: पुंछ के तीन इलाकों में संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन     |   NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी बोले- 22 लाख छात्रों की मेहनत बेकार, धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाएं पीएम     |   हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |  

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष पहुंचे रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय, भाजपा के पर्यवेक्षक भी मौजूद

छत्तीसगढ़ में आज नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव रायपुर में भाजपा कार्यालय में मौजूद हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी बैठक में शामिल होंगे।

आज रायपुर में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने जा रही इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता डॉ. मनसुख मंडाविया छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचें हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रायपुर में होगी। इस बैठक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस खत्म होने की संभावना है।

भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, “भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। पार्टी के तीन पर्यवेक्षक - केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे।