सोमवार को आप हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें। रोडवेज से कालाढूंगी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ और बिजली की लाइन शिफ्ट का कार्य आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कालाढूंगी चौराहे से रोडवेज तक कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी रूट डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.