Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के CM के रूप में कार्यभार संभालेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज शाम 4.41 बजे यहां राज्य सचिवालय में अपना  कार्यभार संभालेंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई वीवीआईपी लोगों की मौजूदगी में भव्यता के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नायडू अपना कार्यभार संभालते ही चुनावी वादों से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर करेंगे और जिसमें वे शिक्षकों की भर्ती के लिए एक फाइल पर हस्ताक्षर कर सकते है, इसके अलावा वे भूमि स्वामित्व अधिनियम को खत्म करने वाली एक फाइल पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसे पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने लागू करने की कोशिश की थी।

इसके अलावा, चंद्रबाबू नायडू लाभार्थियों के लिए सामाजिक पेंशन को मौजूदा 3000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये हर महीने करने वाली फाइल पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।