Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज, राज्य के गृह मंत्री बोले- जांच जारी

Bengaluru: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर 17 साल एक लड़की की मां की शिकायत पर पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि पीड़ित लड़की की मां ने गुरुवार रात करीब 10 बजे सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि 81 वर्षीय येदियुरप्पा ने दो फरवरी को एक मुलाकात के दौरान उनकी बेटी का यौन शोषण किया। पुलिस के मुताबिक येदियुरप्पा पर पॉक्सो कानून की धारा आठ और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में येदियुरप्पा या उनके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।