अमृतसर: पंजाबी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Carry On Jatta 4’ का टीज़र गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में Gippy Grewal और Binnu Dhillon मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन Smeep Kang ने किया है और यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म में खास बात यह है कि दिवंगत कॉमेडी दिग्गज Jaswinder Bhalla को VFX और CG तकनीक के जरिए स्क्रीन पर फिर से जीवंत किया गया है। मेकर्स के अनुसार, जसविंदर भल्ला के इस रीक्रिएशन में करीब छह महीने का समय लगा। उनकी पुरानी फिल्मों के फुटेज को स्कैन कर आधुनिक तकनीक से इस तरह पेश किया गया है कि उनका किरदार बिल्कुल वास्तविक लगे।
टीज़र की शुरुआत गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लों द्वारा भल्ला को याद करने से होती है। इसके बाद जसविंदर भल्ला वकील के किरदार में अचानक नजर आते हैं, जो दर्शकों के लिए एक इमोशनल सरप्राइज है। फिल्म में Sargun Mehta, Karamjit Anmol, Shinda Grewal, Jasmine Bajwa और Sweetaj Brar भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि जसविंदर भल्ला सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि उनके परिवार का हिस्सा और ‘Carry On Jatta’ फ्रेंचाइजी की आत्मा थे। उन्होंने VFX के जरिए उनकी वापसी को एक “सेलिब्रेशन” बताया।
यह खास श्रद्धांजलि भल्ला की पत्नी की सहमति और आशीर्वाद से दी गई है। फिल्म को Humble Motion Pictures FZCO द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसका निर्माण गिप्पी ग्रेवाल व रवनीत कौर ग्रेवाल ने किया है।