Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Kolkata: शाहजहां शेख को सीबीआई को सौंप दे, कलकत्ता HC ने ममता सरकार को दिए आदेश

West Bengal: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को बंगाल सरकार से फिर कहा कि वो शाहजहां शेख को शाम 4.15 बजे तक केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दे। ये घटनाक्रम पश्चिम बंगाल सरकार के निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख की हिरासत सीबीआई को सौंपने से इनकार करने के एक दिन बाद आया है।

इस बीच सीबीआई ने पांच जनवरी की घटनाओं से संबंधित दो और एफआईआर दर्ज की हैं। इस दिन प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भीड़ ने हमला कर दिया था। 
शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को ईडी अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामला सीआईडी ​​को सौंप दिया था।