Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

CPM के मुख्यमंत्री तीन साल से लगातार झूठ बोल रहे हैं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यहां CPM के मुख्यमंत्री तीन साल से लगातार झूठ बोल रहे हैं कि इस कॉपरेटिव स्कैम के पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिलेगा। ये यह भी झूठ बोलते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई होगी। ये आपका सेवक मोदी है जिसने इस केस की जांच करवाई।

अब तक स्कैम करने वालों की करीब 90 करोड़ की संपत्ति भारत सरकार के ED ने अटैच कर ली है। मैं इस बारे में कानूनी सलाह ले रहा हूं कि कैसे जिनके पैसे डूब गए हैं, ऐसे गरीबों को उनका पैसा वापस करूं? भाजपा सरकार पहले भी देश में 17 हजार करोड़ रुपये ऐसे स्कैम पीड़ितों को वापस दिलवा चुकी है। इसलिए मैं कॉपरेटिव स्कैम के पीड़ितों को ये भरोसा दिलाता हूं कि उनका पैसा वापस दिलाने में भाजपा और मेरी सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।"